{"_id":"5cc34577bdec224b9d4f88c2","slug":"191556301175-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटलू गिरोह ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टटलू गिरोह ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
सोने के आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 निवासी एक कारोबारी को सस्ता सोना दिलाने के नाम पर टटलू गिरोह ने पीड़ित से 1.40 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी पिछले दो माह से कारोबारी के संपर्क में थे और महंगी-महंगी गाड़ियों और पांच सितारा होटल में मिलते थे। शक होने पर कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिस पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-17 निवासी प्रदीप कुमार का कारोबार है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि करीब दो माह पहले कुछ लोग उसके संपर्क में आए थे। उन्होंने खुद को सोना व्यापारी बताया। उन्होंने प्रदीप को बताया कि वे सस्ते में सोना खरीदकर बेचते हैं।
विज्ञापन
प्रदीप उनकी बातों में आ गया। प्रदीप को अपने जाल में फंसाने के लिए आरोपी उससे ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों में मिलने आते थे। दिल्ली और गुरुग्राम के पांच सितारा होटलों में उससे मुलाकात करते थे। ऐसे में प्रदीप को उन पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने प्रदीप को अपने चंगुल में फंसाने के लिए एक बार 14 लाख रुपये का सोना देकर उसे 15 लाख रुपये में बिकवाया। इसके बाद ठगों ने प्रदीप को सोना दिलवाने के लिए उससे 1.40 करोड़ रुपये ले लिए। उसके बाद वे प्रदीप से नहीं मिले। कुछ दिन फोन पर बात होती रही, मगर फिर फोन भी बंद हो गया।
उनके फोन बंद होने के बाद प्रदीप को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने प्रदीप को अपने नाम सुरेंद्र, नरेश, रघुबीर, जितेंद्र, राजेश, पारस, राजकुमार, बलबिदर, साक्षी व शैफाली बता रखे थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।