फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने जहर खाया

पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने जहर खाया

Thu, 11 Apr 2019 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने जहर खाया
पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन


बल्लभगढ़। पत्नी की बेवफाई से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां का आरोप है कि उनकी बहू के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इस कारण बेटा बहू में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को इसी बात के लिए दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उनके बेटे ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की शिकायत पर थाना छांयसा पुलिस ने उनकी बहू व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।

गांव रायपुर कलां निवासी छिंदो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहू सिमरन के अंग्रेज सिंह नामक एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इस पर उनके बेटे 32 वर्षीय हरबंस और बहू सिमरन के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे परेशान होकर हरबंस ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत खराब होने पर परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे पहले बल्लभगढ़ अस्पताल ले गए, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान हरबंस की मौत हो गई। थाना छायंसा प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि छिंदो देवी की शिकायत पर उनकी बहू सिमरन व अंग्रेज सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed