फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एचडीएफसी बैंक का एटीएम ही उखाड़ ले गए बदमाश

एचडीएफसी बैंक का एटीएम ही उखाड़ ले गए बदमाश, सीसीटीवी में हुए कैद

Mon, 01 Oct 2018 05:06 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक का एटीएम ही उखाड़ ले गए बदमाश
HDFC ATM

सारन थाना क्षेत्र में चाचा चौक पर स्थित एचडीएफसी के बूथ में लगे एटीएम को रविवार तड़के बिना नंबर के पिकअप वाहन में सवार होकर आए दस बदमाश उखाड़ ले गए। बदमाशों ने एटीएम को जंजीर से बांधा और पिकअप खींचकर उखाड़ दिया। उन्होंने मात्र आठ मिनट में मशीन उखाड़ी और वाहन पर लाद कर फरार हो गए। एटीएम में करीब बारह लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


सारन थाना क्षेत्र की तंग गलियों में स्थित चाचा चौक पर राजेश शर्मा का घर है। उन्होंने भूतल की एक दुकान एचडीएफसी बैंक को एटीएम लगाने के लिए किराए पर दी है। एटीएम के बगल में उनकी दुकान है। इस एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है। रविवार सुबह 3:08 मिनट पर एक पिकअप वाहन सवार बदमाश चाचा चौक पहुंचे। उन्होंने एटीएम को चेन के जरिए पिकअप में बांध कर झटके से उखाड़ दिया। इसके बाद उसे पिकअप में लाद कर फरार हो गए। बदमाशों ने घटना केवल आठ मिनट में अंजाम दी। 3:16 मिनट पर सभी बदमाश बैठकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


राजेश शर्मा ने 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी। वारदात के पंद्रह मिनट में ही पर्वतिया चौकी इंचार्ज और एसएचओ सारन मौके पर पहुंचे और वीटी कर नाकों को सतर्क किया। सुबह चार बजे तक मौके पर क्राइम ब्रांच बड़खल, सेक्टर-48, सेक्टर-30, सेक्टर-56 की टीमें पहुंच चुकी थीं। खुद एसीपी मुजेसर राधेश्याम ने मौका मुआयना किया और मातहतों को बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। एसएचओ सारन बिजेंदर सिंह ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने एटीएम में करीब बारह लाख रुपये होने का अनुमान जताया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, बैंक प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गुजरते रहे और बदमाश ले उड़े एटीएम

बदमाश जब एटीएम उखाड़ रहे थे उस समय वहां से एक बाइक सवार, एक साइकिल सवार और एक ऑटो गुजरा लेकिन इनमें से किसी ने भी पुलिस को सूचना देना उचित नहीं समझा। सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना के मुताबिक चाचा चौक पर सुबह 3:08 बजे एक पिकअप आई। उसमें से नौ लोग उतरे जबकि एक ने पिकअप की स्टीयरिंग संभाली हुई थी।

दिल्ली पुलिस को मिला डायल 100
बूथ में मशीन गिरने और शीशे की दीवार टूटने की आवाज से घर में सो रहे मकान मालिक राजेश शर्मा की आंख खुल गई। उन्होंने तुरंत ही 100 नंबर पर फोन किया। राजेश शर्मा के मुताबिक फोन दिल्ली पुलिस को लगा, हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनसे पूरी जानकारी लेने के बाद फरीदाबाद पुलिस को वारदात की सूचना दी। फरीदाबाद पुलिस को 3:26 बजे दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी। साढ़े चार बजे तक क्राइम ब्रांच टीमें, एसएचओ सारन और आस पास की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी थीं।

29 मिनट पहले ही गुजरी थी पुलिस की जीप
बदमाशों ने जिस चाचा चौक पर वारदात को अंजाम दिया वहां से ठीक 29 मिनट पहले एसएचओ सारन की जीप गश्त कर निकली थी। सीसीटीवी फुुटेज में पुलिस जीप 3:39 बजे गुजरते हुए दिखाई दी ठीक 29 मिनट बाद 3:08 बजे बदमाशों की जीप मौके पर पहुंची।

मेवात के गैंग पर शक
घटना को अंजाम देने के तरीके के आधार पर माना जा रहा है कि मेवात के गैंग ने वारदात अंजाम दी। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक तावड़ूू पुलिस ने मेवाती गैंग होने की पुष्टि की है। तावडू पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पिकअप की हुलिया देख कर घटना को अंजाम देने वाले संभावित गैंग की पहचान भी कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस तरह की पिकअप लेकर रात में वारदात अंजाम देने को निकलने वाले 25-30 गैंग हैं। पिकअप की हुलिया के आधार पर जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

...तो शनिवार को एटीएम ने नहीं डाला गया था कैश
पर्वतिय चौक पुलिस के मुताबिक शनिवार को एटीएम में बैंक की ओर से कैश नहीं डाला गया था। रविवार को छुट्टी होने के कारण ज्यादातर बैंक वाले शनिवार को सभी एटीएम में कैश लोड करते हैं। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह से रात साढ़े ग्यारह बजे तक तो बैंक से कैश लोड करने कोई नहीं आया था। यदि शनिवार को कैश लोड किया जाता तो काफी ज्यादा धन जा सकता था।

नहीं थम रहे एटीएम संबंधी अपराध
-27 जुलाई 2018, समयपुर सड़क पर पिकअप सवार बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया।
-24 जुलाई 2018, जीनव नगर गौंच्छी इलाके में एटीएम काट कर 15.89 लाख रुपये चोरी किए।
-27 मार्च 2015, सेक्टर 11 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच पर एटीएम तोड़कर नकदी चोरी।
-24 दिसंबर 2014, डबुआ कॉलोनी और टाउन नंबर तीन में एटीएम काटकर सात लाख रुपये चोरी।
-21 नवंबर 2014, पलवल में नकाबपोश बदमाश एटीएम उखाड़ ले गए, एटीएम में 18 लाख रुपये थे।
-18 जुलाई 2014, सेक्टर 48 में एटीएम से पांच लाख रुपये चोरी।
-02 अगस्त 2014, भूपानी मोड़ पर स्थित एटीएम को बदमाशों ने चोरी के इरादे से क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed