फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पेट्रोल पंप कर्मचारी पर कट्टा तान 45 सौ रुपये लूटे ले गए बदमाश

पेट्रोल पंप कर्मचारी पर कट्टा तान 45 सौ रुपये लूटे ले गए बदमाश

Thu, 20 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर कट्टा तान 45 सौ रुपये लूटे ले गए बदमाश

विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तमंचे के बल पर 4.5 हजार लूटे

फरीदाबाद। सोहना रोड स्थित तेवतिया पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन को तमंचा दिखाकर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाश साढ़े चार हजार रुपये लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को तमाचे भी जड़े। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए वहां से फरार हो गए। वहीं, दूसरी घटना में दिल्ली से यहां एक कंपनी में माल उतारने आए टैंपो मालिक और चालक को लूटने के इरादे से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। चालक की आंखों में छर्रे लगने के कारण उसकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
अजरौंदा निवासी पवन कुमार सोहना रोड स्थित तेवतिया पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि मंगलवार रात को उसकी पेट्रोल पंप पर ड्यूटी थी। आधी रात के बाद करीब 12.30 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक पंप पर आए और उन्होंने 250 रुपये का पेट्रोल डलवाया। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। पेट्रोल डालने के बाद पवन ने उनसे रुपये मांगे तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर उस पर तान दिया और जेब में रखे रुपये देने को कहा। पवन ने रुपये देने से मना किया तो उस युवक ने उसको थप्पड़ मारे और उसकी जेब में रखे रुपये निकालकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि उसकी जेब में करीब साढ़े चार हजार रुपये थे। जाते-जाते बदमाश पंप पर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेब से रुपये नहीं निकले तो कर दी फायरिंग
दूसरी घटना में सोनिया विहार, दिल्ली निवासी श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को वे दिल्ली से टैंपो में थिनर लेकर गांव मोहना, बल्लभगढ़ स्थित एक कंपनी में छोड़ने जा रहे थे। आधी रात के बाद करीब दो बजे जब वह कंपनी से थोड़ा पहले एक पुलिया पर पहुंचे तो सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। उनमें से एक युवक ने चालक सचिन मिश्रा पर तमंचा तानते हुए जेब में रखे रुपये निकाल कर देने को कहा। श्याम सिंह ने युवक को बताया कि उनके पास रुपये नहीं हैं। इस पर युवक ने उन पर फायरिंग की और फरार हो गया। सचिन और श्याम सिंह दोनों की आंख में गोली के छर्रे लगे। जैसे तैसे वे टैंपो लेकर कंपनी में पहुंचे और वहां से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें बीके रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स, दिल्ली रेफर किया गया, जहां सचिन की आंखों का ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने श्याम सिंह की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed