फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   क्रेडिट कार्ड से 1.27 लाख की ठगी

क्रेडिट कार्ड से 1.27 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Sun, 10 Mar 2019 11:31 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड से 1.27 लाख की ठगी
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com
साइबर अपराधियों ने सेक्टर-23 निवासी राकेश कुमार के आधार कार्ड की डिटेल का दुरुपयोग कर उसके नाम से क्रेडिट कार्ड बनवाया और 1.12 लाख रुपये की खरीदारी कर डाली। बैंक की रिकवरी शाखा के कर्मचारी जब उनके घर पहुंचे तो ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


राकेश कुमार के अनुसार 21 जुलाई 2018 को उन्हें किसी ने कॉल की। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए उनसे क्रेडिट कार्ड बनवाने को पूछा। उसने बताया कि कम कागजी कार्रवाई में कार्ड उन्हें मिल जाएगा, उन्होंने स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


दूसरे दिन एक युवक उनके पास आया और एक फार्म पर उनके हस्ताक्षर, फोटो व आधार कार्ड लेकर चला गया। युवक ने बताया था कि क्रेडिट कार्ड एक सप्ताह में बनकर आ जाएगा। तीन-चार दिन बाद उन्हें बताया गया कि उनका फार्म रिजेक्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2018 में उनके पास बैंक के कर्मचारी पहुंचे और बताया कि उन पर क्रेडिट कार्ड के 1.27 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त के यहां इसकी शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि मुजेसर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ठग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed