{"_id":"5c052ebdbdec2241742bd80a","slug":"181543843517-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी भूत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी भूत गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूत ने भी की थी दरिंदगी
फरीदाबाद। अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने पुलिस को एक और आरोपी के बारे में बताया है कि जिसने 11 नवंबर को अपहरण कर ऑटो में दरिंदगी की थी। किशोरी ने उसका नाम अंकित उर्फ भूत बताया। इस पर पुलिस ने सोमवार को भूत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ अभी मुख्य आरोपी हरी भगत को पकड़ने से खाली हैं। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अंकित उर्फ भूत हरीभगत का दोस्त है। वह अनपढ़ है और कुछ नहीं करता। पीड़िता ने पुलिस को बाद में बातचीत के दौरान अंकित के बारे में भी बताया कि वह भी उस दिन ऑटो में हुई दुष्कर्म की वारदात में शामिल था। फिलहाल, पुलिस की चार टीमें हरीभगत की तलाश में लगी हुई हैं। हरीभगत की तलाश में पुलिस ने मेवात और गुरुग्राम में भी दबिश दी है।
30 नवंबर की रात को डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की बच्ची को नवादा निवासी हरीभगत ने उसके घर से अपहरण कर लिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि हरीभगत उसका मुंह बांधकर अपहरण कर ले गया था और अपने एक साथी के साथ कार में उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह भी बताया था कि करीब 20 दिन पहले 11 नवंबर को भी हरीभगत ने उसका अपहरण करके दोस्तों के साथ ऑटो में गैंगरेप किया था।