फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नौकर को गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

नौकर को गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नौकर को गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
नौकर को गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र में पड़ोसी की ईंट उठा अपने प्लॉट में रखने से मना करने पर नौकर को गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल राजेंद्र सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में भर्ती है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। क्राइम ब्रांच ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से सुरेंद्र अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि उसके बेटे गौरव उर्फ अंकुश अग्रवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ओम एन्क्लेव पार्ट दो में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले सुरेंद्र अग्रवाल व उसके बेटे गौरव ने गत 14 सितंबर को अपने पास काम करने वाले राजेंद्र को पड़ोसी के प्लॉट में रखीं ईंट उठाकर अपने प्लॉट में रखने के लिए कहा था। मगर राजेंद्र ने यह कहते हुए ईंट उठाने से मना कर दिया कि वह किसी और की है। इस पर गौरव और राजेंद्र में बहस भी हो गई थी। इस दौरान गौरव के पिता सुरेंद्र ने उसे नरेंद्र को गोली मारने के लिए उकसाया। इस पर उसने देसी पिस्तौल से पहले राजेंद्र के पैर में गोली मारी। राजेंद्र वहां से भागने लगा तो उसके सिर में गोली मारी, जोकि उसकी आंख में लगी। पुलिस ने इस मामले दोनों आरोपियों सुरेंद्र व गौरव अग्रवाल को सोमवार को बदरपुर बार्डर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए पुलिस ने गौरव को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि सुरेंद्र अग्रवाल को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed