Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बच्चियों ने लगाया चाचा व ताऊ पर यौन शोषण का आरोप

बच्चियों ने लगाया चाचा व ताऊ पर यौन शोषण का आरोप

Sat, 30 Jun 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चियों ने लगाया चाचा व ताऊ पर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
बच्चियों ने लगाया चाचा व ताऊ पर यौन शोषण का आरोप

फरीदाबाद। माता-पिता की मौत के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के एक गांव में रहने वाली दो नाबालिग बहनों ने अपने चाचा और ताऊ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने बच्चियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, मगर अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में बच्चियां अपनी मौसी के साथ पुलिस आयुक्त और महिला आयोग के समक्ष भी पेश हुई थीं। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर फरीदाबाद के एक गांव में रहने वाली इन बच्चियों के पिता की करीब आठ साल पहले हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप इनकी मां पर ही लगा था, जिसमें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। कुछ समय बाद जमानत पर बाहर आने के बाद महिला ने बच्चों से मिलने का प्रयास किया, मगर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद महिला दिल्ली में अपनी बहन के पास जाकर रहने लगी। दोनों बच्चियां अपने भाई के साथ चाचा और ताऊ के पास रहने लगीं। बच्चों से नहीं मिल पाने से परेशान इनकी मां ने भी दिल्ली में अपनी बहन के घर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि माता-पिता की मौत के बाद नाबालिग बच्चियों के साथ चाचा-ताऊ छेड़छाड़ करने लगे और उनका यौन शोषण किया जाने लगा। इससे परेशान होकर कुछ समय पहले दोनों भागकर दिल्ली अपनी मौसी के पास पहुंची और मौसी को सारी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चियों की मौसी उन्हें लेकर पिछले दिनों पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुई तथा महिला आयोग में भी गुहार लगी। पुलिस आयुक्त ने इस पर तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। बच्चियों की मौसी का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद से उन पर लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। सेंट्रल जोन महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर 21 जून को मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed