फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चार किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चार किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
चार किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चार किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस की अपराध जांच शाखा सेक्टर-85 ने चार किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल से फरीदाबाद की ओर आ रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी एसआई सुमेर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि पलवल से दो तस्कर गांजा लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने राजमार्ग पर अपना जाल बिछाया। थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने पलवल नंबर की एक गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो एक काले रंग के बैग में गांजा मिला, जिसका वजन करीब चार किलो था। पुलिस ने कार सवार तस्करों गांव गुरवाड़ी, चांदहट निवासी हरेंद्र उर्फ बंटी और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed