{"_id":"5c095c70bdec2241595bab46","slug":"171544117360-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना संचालक के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना संचालक के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुजारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना संचालक के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम के पुजारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आश्रम व संचालक के बारे में अभद्र पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आश्रम के पुजारी रमाकांत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनके पास एक जानकार का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट से आश्रम, आश्रम के संचालक व महिला भक्तों के खिलाफ अभद्र व अश्लील पोस्ट की जा रही हैं। उन्होंने फेसबुक अकाउंट चेक किया तो वह उनका नहीं था। रमाकांत शर्मा का आरोप है कि आश्रम को बदनाम करने की नियत से महेंद्र शर्मा, तेज कुमार, मुकेश सिंह, अंकुश शर्मा, सतीश चंद्र, सुमित, मुकेश, दीनदयाल त्रिपाठी ने उनकी फोटो व नाम का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और गलत-गलत पोस्ट कर रहे हैं। रमाकांत शर्मा का आरोप है कि ये लोग षड्यंत्र रचकर आश्रम पर काबिज होना चाहते हैं। आश्रम ने इनके खिलाफ पहले भी शिकायत कर रखी हैं। थाना सूरजकुंड पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।