फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अपहरण कर दुष्कर्म के दो दोषियों को 7 व 10 साल की कैद

अपहरण कर दुष्कर्म के दो दोषियों को 7 व 10 साल की कैद

Tue, 23 Oct 2018 07:08 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
अपहरण कर दुष्कर्म के दो दोषियों को 7 व 10 साल की कैद
अपहरण कर दुष्कर्म के दो दोषियों को 7 व 10 साल की कैद
विज्ञापन


फरीदाबाद। घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 7 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, एक अन्य मामले में किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पहला मामला सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में 13 दिसंबर 2016 को दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में पीड़ित किशोरी ने बताया था कि वह 12 दिसंबर की रात घर में दादी के पास सोई हुई थी। रात को गांव का ही संजीव उर्फ मोनू नामक युवक आया और उसका मुंह दबाकर अपहरण कर गांव के बाहर ले गया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। इसमें अदालत ने मंगलवार को दोषी को 7 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला, 30 मार्च 2017 को मुजेसर थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी, जिसमें उसके एक पेपर में कंपार्टमेंट आया था। 30 मार्च को वह पेपर देने गई थी, मगर लौटी नहीं। परिजनों ने तलाश शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने किशोरी की पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब ढाई माह बाद किशोरी को फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश के नजदीक रोशनाबाद से बरामद कर रवि कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया था। रवि, किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया था और उससे दुष्कर्म कर रहा था। तब से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। इस मामले में मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने दोषी को 10 साल कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed