{"_id":"594ff5c64f1c1b58328b458c","slug":"171498412486-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा घंटे में 12 लाख का सामान किया चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा घंटे में 12 लाख का सामान किया चोरी
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा घंटे में 12 लाख का सामान किया चोरी
बिना जांच-परख एक घरेलू सहायिका को काम पर रखना एक परिवार को मंहगा पड़ गया। घरेलू सहायिका ने सुबह पौने दस बजे से घर में झाडू पोंछा का काम करना शुरू किया। सवा घंटे के अंदर वह घर का करीब 12 लाख रुपये का सामान समेटकर रफू-चक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता जसवीर भड़ाना ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को उनके घर 21-22 साल की महिला काम मांगने आई थी। उसने अपने आपको बहुत मजबूरी में बताया था। उनकी पत्नी ने उस पर दया करते हुए उसे झाडू पोंछा का काम करने के लिए रख लिया। महिला ने अपना नाम रेनू और पता भारत कॉलोनी का बताया। कागजात मांगने पर उसने अगले दिन लाकर देखने का वादा किया। वह काम करने लगी। इस बीच वकील की पत्नी घर के अन्य कामों के व्यस्त हो गईं। 11 बजे उन्हें रेनू का ख्याल आया तो वह कहीं नहीं मिली। तभी उनकी नजर अलमारी पर गई। वह खुली हुई थी। अलमारी में रखे करीब 11 लाख रुपये के गहने, 50 हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। तब उन्हें रेनू की करतूत समझ में आई। मामले की सूचना मिलने पर सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेंट्रल थाना प्रभारी राजदीप मोर ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।