फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बदमाश मनोज मांगरिया तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

बदमाश मनोज मांगरिया तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बदमाश मनोज मांगरिया तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
बदमाश मनोज मांगरिया तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 व ऊंचा गांव ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बलराज भाटी गिरोह के कुख्यात बदमाश मनोज मांगरिया, उसके भाई ललित व दो साथियों प्रवीण व जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार राइफल, एक पिस्तौल, एक कट्टा व 22 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे और उसके लिए हथियार जुटा रखे थे। पुलिस चारों को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मनोज मांगरिया किसी बड़ी वारदात की फिराक में है और अवैध हथियार जमा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पाली बस स्टैंड के पास से मनोज व उसके भाई ललित को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से चार लोडेड राइफल व उसके 20 कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान मनोज ने बताया कि उसके दो साथियों प्रवीण व जावेद के पास भी हथियार छिपा रखे हुए हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों पर भी दबिश दी और उनके पास से एक पिस्तौल व कट्टा और उसका एक-एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सजायाफ्ता मनोज हाल ही में आया था पैरोल पर
इंस्पेक्टर वरुण ने बताया मनोज मांगरिया 2013 में अदालत परिसर में हुए शूटआउट का मुख्य आरोपी था। इसने ही बलराज भाटी व रवि मुजैड़ी के साथ मिलकर गांव बदरौला निवासी शशि की हत्या की थी। इसके बाद शशि हत्या के गवाह उसके भाई व एक अन्य व्यक्ति की 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनोज को शशि हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हो चुकी है और वह नीमका जेल में बंद था। पुलिस के अनुसार गत 13 जून को ही वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और 12 जुलाई को उसे वापस जाना था। इस दौरान अपने किसी दुश्मन को रास्ते से हटाने के लिए मनोज ने हथियार जमा करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगालैंड से मंगवाए हथियार
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मनोज मांगरिया के पास से बरामद हथियार उसने नगालैंड से मंगवाए हैं। अब यह देखना है कि यह किसी के नाम पर वह रजिस्टर्ड हैं या फिर अवैध रूप से आए हैं। पुलिस नगालैंड से यहां हथियारों के पहुंचने की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed