{"_id":"59b2a2c84f1c1be67f8b516d","slug":"161504879304-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा समेत चार से यौन हिंसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा समेत चार से यौन हिंसा
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा समेत चार से यौन हिंसा
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में महिला संबंधी अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला का शारीरिक-आर्थिक शोषण किया गया तो दूसरी तलाकशुदा को मदद के नाम पर हवस का शिकार बनाया गया। वहीं, एक मनचले ने छात्रा की फोटो सोशल साइट पर डालकर उसे बदनाम कर डाला, दूसरे ने दुकान में घुस कर युवती से अश्लील हरकत की। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शादी का झांसा दे किया शारीरिक आर्थिक शोषण
भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला तलाकशुदा है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल जीवनसाथी डॉट कॉम नाम की वैवाहिक वेबसाइट पर डाली थी। उनके मुताबिक साइट के माध्यम से 1 सितंबर 2015 को आकाश वर्मा से उनका परिचय हुआ। आकाश ने खुद को बिल्डर और मार्च 2015 में तलाक होना बताया। महिला को शादी का झांसा दिया और विश्वास जमाने के लिए आकाश गुरुग्राम से आकर फरीदाबाद में रहने लगा। आरोप है कि आकाश ने निर्माण कार्य में जरूरत होने का झांसा देकर महिला से नवंबर 2015 में 52 लाख रुपये उधार लिए और तीन माह में लौटाने का वादा किया। दिसंबर 2015 में आकाश ने महिला को अपने घर बुलाया। आरोप है कि आकाश ने विरोध के बावजूद महिला से दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो बना डाली। इसके बाद आकाश के तेवर बदल गए, वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे जब चाहे बुलाकर दुष्कर्म करता। पीड़िता के मुताबिक आकाश शादीशुदा है पत्नी की मिलीभगत से वह विवाह की इच्छुक युवतियों को फंसा कर उनका शारीरिक आर्थिक शोषण करता है। पीड़िता के मुताबिक आकाश ने दोस्त मनीष को उसका अश्लील वीडियो दे दिया है, अब मनीष भी वीडियो वायरल करने की धमकी दे उसका यौन शोषण कर रहा है। एसएचओ महिला थाना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रॉपर्टी डीलर ने बनाया हवस का शिकार
दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय महिला का ढाई साल पहले पति से तलाक हो गया था। वह बुटीक चलाकर दो बच्चों को पाल रही है। कुछ समय पहले महिला ने फरीदाबाद में बुटीक खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने दीपक विनायक नाम के प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया। दीपक ने उन्हें ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में किराए पर फ्लैट और दुकान दिलवाने का आश्वासन दिया। दीपक के बुलाने पर बुधवार को वह सेक्टर 82 स्थित एक फ्लैट देखने पहुंचीं। फ्लैट पसंद आने पर उन्होंने किराए पर लेने की सहमति दे दी। वह मेट्रो से बदरपुर स्टेशन पहुंची थीं कि दीपक ने फोन कर बताया कि फ्लैट का मालिक आ गया है और बात फाइनल करने के लिए वापस बुला लिया। ओल्ड फरीदाबाद से दीपक उन्हें अपने साथ फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि यहां दीपक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। ड्रिंक पीने के बाद महिला बेसुध हो गई और दीपक ने उससे दुष्कर्म किया। होश मेें आने पर दीपक ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा, इसके बाद महिला को एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दुकान में घुसकर युवती से अश्लील हरकत की
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला परिवार घर के बाहरी हिस्से में जनरल मर्चेंट की दुकान चलाता है। बुधवार की शाम परिवार की 20 वर्षीय युवती दुकान पर बैठी थी जबकि अन्य सदस्य कहीं गए हुए थे। युवती को अकेली देख पास ही रहने वाला धर्मेंद्र दुकान के अंदर घुस आया। उसने युवती से छेड़खानी की, पीड़िता ने विरोध किया तो धर्मेंद्र अश्लीलता पर उतर आया। पीड़िता के रोने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो जोड़कर सोशल साइट पर डाल दी
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती एनआईटी स्थित एक कॉलेज की छात्रा है। युवती के मुताबिक नवादा गांव निवासी साहिल ने उसका जीवन दूभर कर रखा है। घर से निकलते ही साहिल उसका पीछा करता और फब्तियां कसता। कुछ दिन पहले साहिल ने रास्ते में हाथ पकड़कर छात्रा को रोका और धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं करेगी तो वह बदनाम कर देगा। पीड़िता के मुताबिक साहिल ने अपने साथ उसकी फोटो जोड़कर सोशल साइट पर डाल दी है। इससे इलाके में उसकी बदनामी हो रही है। एसएचओ सदर बल्लभगढ़ इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि जल्द ही साहिल को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।