{"_id":"5ab7daa94f1c1b8e778b79bc","slug":"151521998505-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के नरहावली गांव में चुनावी रंजिश के चलते शनिवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरहावली गांव निवासी नवल किशोर ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह अपने भतीजे सुंदर, राजू, मनजीत के साथ समंदर के घर में बैठे चाय पी रहे थे। आरोप है कि तभी वहां पर हथियारों से लैस होकर 2 बाइकों पर 6 लोग पहुंच गए और गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी। हथियार बंद युवकों को देख वे सभी वहां से बाहर निकलने लगे। तभी आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घर में रह गए मनजीत पर हमलावरों ने पिस्टल तानते हुए उसे टॉर्चर किया। आरोप है कि फायरिंग करने वालों में विपिन, अमन और सागर थे। आरोपी उनसे चुनावी रंजिश रखे हुए हैं।
उधर, आरोपियों की मां संतोष ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह घर पर मौजूद थी। तभी उसके घर पर समुंद्र, राजू, नवल किशोर, ताहिर व 6-7 अन्य युवक घुस आए। गाली-गलौच के साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान समंदर ने पिस्टल ली हुई थी। आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश चलते हुए झगड़े में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।