फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हथियारबंद बदमाशों ने बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र लूटा

हथियारबंद बदमाशों ने बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र लूटा

Mon, 31 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र लूटा

विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से डेढ़ लाख लूटा
फरीदाबाद। कच्चा खेड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र को रविवार रात चार पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। सेवा केंद्र से डेढ़ लाख रुपये की रकम लूट कर कार से भाग रहे बदमाशों ने पड़ोसी दुकानदार का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित ने खेड़ीपुल थाने में शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
भारत कॉलोनी निवासी फिरोज खान की कच्चा खेड़ी रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दुकान में ही वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र भी खोले हुए हैं। दुकान पर उनके भाई मुन्ना अंसारी बैठते हैं। रविवार को दुकान बंद करने से पहले रात करीब नौ बजे दोनों भाई दिनभर में ग्राहक सेवा केंद्र में हुए लेनदेन का हिसाब-किताब कर रहे थे। इस दौरान दुकान के सामने सफेद रंग की ऑल्टो कार आकर रुकी। कार में से दो नकाबपोश युवक उनकी दुकान में आए और दोनों के सिर पर तमंचा लगा दिया जबकि तीन बदमाश कार में ही बैठे रहे। बदमाश दोनों भाईयों को जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये मांगने लगे। एक बदमाश ने कैश बॉक्स मेें रखे डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इस बीच पड़ोस में सैलून चलाने वाला सुरजीत किसी काम से फिरोज की दुकान पर आ गया। बदमाशों को देख उसने पुलिस को सूचना देने के लिए फोन निकाला। इस पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे फोन छीन लिया और कार में बैठकर खेड़ीपुल की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

बदमाशों ने धमका कर उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार पर सवार होकर खेड़ीपुल की तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। एसएचओ खेड़ीपुल ने बताया कि केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed