फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लिफ्ट दे फर्जी पुलिसकर्मियों ने ठगे

लिफ्ट दे फर्जी पुलिसकर्मियों ने ठगे

Tue, 25 Sep 2018 08:56 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट दे फर्जी पुलिसकर्मियों ने ठगे
खुद को पुलिसकर्मियों ने ठगे 80 हजार रुपये
विज्ञापन

- मथुरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था पीड़ित

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मथुरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को पहले बदमाशों ने लिफ्ट दी और फिर खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे 80 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्जी कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय सौरन सिंह मथुरा जाने के लिए बस की इंतजार में अनाज मंडी के सामने राजमार्ग पर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक ने सौरन सिंह से पूछा कि वह कहां जा रहा है। पीड़ित ने उसे बताया कि उसे मथुरा जाना है। युवक ने एक कार की ओर इशारा करके कहा कि यह कार भी मथुरा जा रही है और वह भी मथुरा जा रहा है। कार में बैठते ही उन्होंने कहा कि यह पुलिस की कार है। चेकिंग हो सकती है। यह कहकर उन्हें पीड़ित के 80 हजार रुपये अपने पास एक गत्ते के डिब्बे में रखवा लिए। वहीं उनके साथ बैठे युवक ने भी एक लाख रुपये उन्हें दे दिए। रेलवे पुल पार करते ही उन्होंने पीड़ित से अपने आपको पुलिसकर्मी बताकर एक दफ्तर में जांच के लिए जाने की कहकर कार रोक ली। उन्होंने पीड़ित को उसको मारकर उसकी रकम लौटा दी। वहीं, राजमार्ग किनारे कार से भी उतार दिया। जैसे ही वह कार से उतरे तो कार में सवार तीनों फरार हो गए। उन्होंने पहले इस मामले की सूचना आदर्श नगर थाना दी। वहां से उन्हें बताया गया कि घटनास्थल सेक्टर-58 थाने का है। फिर पीड़ित सेक्टर-58 थाने पहुंचा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed