फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हथियार के बल पर शराब ठेके से 50 हजार रुपये लूटे

हथियार के बल पर शराब ठेके से 50 हजार रुपये लूटे

Sat, 25 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर शराब ठेके से 50 हजार रुपये लूटे
तमंचा दिखाकर शराब के ठेके से 50 हजार लूटे
विज्ञापन


मोटरसाइकिल पर आए छह बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेक्टर-12 स्थित शराब के ठेके पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर वहां कार्यरत सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूट लिए। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले इसी तरह से एसजीएम नगर में भी सेल्समैन से बदमाश 50 हजार रुपये लूट कर ले गए थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक पर धर्मा ढाबे के पास स्थित महालक्ष्मी वाइन शॉप में तैनात सेल्समैन सुखदेव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे ठेके पर उसके साथ ब्रह्मपाल और राहुल मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उन पर कट्टा तान दिया। सभी ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। सेल्समैन के विरोध करने पर बदमाशों ने कट्टे के बट से उन्हें मारा। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेंट्रल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे दो दिन पहले 22 अगस्त की रात एसजीएम नगर में शराब के ठेक पर सेल्समैन को तमंचा दिखाकर बदमाश 50 हजार रुपये लूट ले गए थे। उस दौरान भी दो मोटरसाइकिलों पर छह बदमाश आए थे। करीब 15 दिन पहले सेक्टर-21ए स्थित शराब के ठेके से भी बदमाश करीब 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। तीनों वारदात का तरीका लगभग एक जैसा है। शराब ठेकों पर ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से पुलिस भी परेशान है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed