फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का ट्रक लूटने वाले सात गिरफ्तार

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का ट्रक लूटने वाले सात गिरफ्तार

Wed, 13 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का ट्रक लूटने वाले सात गिरफ्तार
अमेजन कंपनी का ट्रक लूटने वाले सात गिरफ्तार
विज्ञापन

- 25 मार्च की रात गुरुग्राम रोड पर की थी वारदात, लूटा गया सामान बदामद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन का सामान से भरा ट्रक लूटने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय, बीरू, निरंजन उर्फ नीरज, राहुल, अनिल उर्फ विनोद, संदीप और हरिओम के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर ट्रक से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।

सुखदेव सिंह निवासी मैनपुरी (यूपी) महिंद्रा लॉजिस्टिक कंपनी में ट्रक चालक की नौकरी करता है। उसका ट्रक अमेजन कंपनी में लगा हुआ था। सुखदेव ने 25 मार्च की रात सेक्टर-59 स्थित अमेजन के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से 22 बैग और 17 बॉक्स लोड किए थे। इनकी डिलीवरी उसे गुरुग्राम में करनी थी। रात करीब सवा ग्यारह बजे गुरुग्राम रोड पर हनुमान मूर्ति वाले मंदिर के पास टाटा इंडिगो ने ओवरटेक कर उसे रुकने का मजबूर कर दिया। उसके रुकते ही इंडिगो से दो बदमाश उतरे और सुखदेव के सिर पर तमंचा अड़ाकर उसे अपने साथ कार में ले गए। वहां उसे पांवदान में दबोच कर रखा, उनमें से एक ने सुखदेव का ट्रक संभाल लिया था। रात करीब डेढ़ बजे कार चालकों ने सुखदेव को बल्लभगढ़ में गुुरुग्राम कैनाल के पास उतार और उसका लाइसेंस और एक हजार रुपये भी छीन कर फरार हो गए थे। किसी राहगीर के फोन से कॉल कर चालक ने मालिक और पुलिस को लूट की सूचना दी थी। लुटेरों की खोज के लिए सीआईए सेक्टर 30 टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस संजय निवासी खेड़ी रोड तक पहुंची। पूछताछ में उसने लूट की वारदात कुबूल करते हुए बाकी साथियों की जानकारी दी। गिरफ्तार करने के बाद इन सबकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद किया है। सीआईए तीस प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी चोरी लूट की वारदात अंजाम देने में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed