{"_id":"5ad9d9874f1c1b84098b58ed","slug":"131524226439-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, दंपति पर अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, दंपति पर अपहरण का आरोप
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
बल्लभगढ़। थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति ने एक दंपति पर अपनी पत्नी को अपहरण किए जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 16 अप्रैल को उसकी पत्नी उम्र 26 साल बिना बताए कही चली गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया की उसे शक है कि नीमका गांव में रहने वाले प्रीतम पुत्र देवी राम और उसकी पत्नी प्रहलादी ने साजिशन उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। ब्यूरो