{"_id":"5bd1e471bdec2269442401ef","slug":"121540482161-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के कारोबार में बरकत का झांसा दे बुजुर्ग महिला से कुंडल व अंगूठियां ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के कारोबार में बरकत का झांसा दे बुजुर्ग महिला से कुंडल व अंगूठियां ठगी
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबार में बरकत का झांसा दे बुजुर्ग महिला से जेवर ठगे
बल्लभगढ़। बैंक से पेंशन निकलवाकर लौट रही एक वृद्धा को दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनके बेटे के कारोबार में बरकत होने के झांसा दे कानों के कुंडल और हाथों में पहनी सोने की दो अंगूठियां उतरवा लीं और रफूचक्कर हो गए। इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जैन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की मां 71 वर्षीय जगवती देवी बृहस्पतिवार दोपहर को बैंक से अपनी पेंशन के रुपये निकलवा कर लौट रहीं थी। जब वह कल्पना चावला पार्क के पास पहुंची तो दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बातें करने लगे। दोनों युवकों ने महिला से कहा कि वे तंत्रमंत्र जानते हैं और वह उनके गहनों में मंत्र मारकर दे देते हैं। इससे उनके बेटे के कारोबार में काफी बरकत होगी। महिला को अपनी बातों में फंसाकर दोनों से उनसे उनके कानों के कुंडल और सोने की दो अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद दोनों ने आभूषण हाथ में लेकर दोनों ने बुजुर्ग महिला को 10-15 कदम आगे चलने को कहा। महिला उनकी बातों में आकर आगे बढ़ी तो पीछे से दोनों रफूचक्कर हो गए। महिला ने घर आकर बेटे को सारी बात बताई। इस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।