{"_id":"5bc35999bdec22697f67f5c5","slug":"121539529113-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मंदिर के तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने मंदिर के तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म और लाखों की ठगी का केस दर्ज
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने मंदिर में तंत्र-मंत्र करने वाले के खिलाफ दुष्कर्म और लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।
पीड़िता के मुताबिक, करीब 16 साल पहले उसके घर में झगड़े होते थे। किसी के बताने पर वह पास ही स्थित एक मंदिर में तंत्र-मंत्र करने वाले अशोक भगत से मिलने गई थी। भगत ने ऊपरी हवा का प्रकोप बताया और उसे मंदिर में रोक लिया। भगत ने परिजनों से बताया था कि महिला को कुछ समय तक मंदिर में ही रखना पड़ेगा। आरोप है कि एक दिन भगत ने उससे अश्लील हरकत की, विरोध करने पर भ्रमित किया कि संबंध बनाने से ऊपरी हवा का चक्कर खत्म हो जाएगा। महिला ने फिर भी विरोध किया तो परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे संबंध बनाने को मजबूर किया। इसके बाद तांत्रिक आए दिन उससे दुष्कर्म करता, विरोध करने पर पिटाई करता। आरोप है कि तांत्रिक ने दबाव बनाकर पीड़िता का मकान बिकवा दिया और उसका धन भी हड़प कर गया। बहन के साढ़े चार लाख रुपये और गहने भी तांत्रिक ने हड़प लिए। बाद में पीड़िता को पता चला कि तांत्रिक मंदिर में आने वाली अन्य महिलाओं को भी अपनी हवस का शिकार बनाता है। इस पर महिला ने भागने का प्रयास किया लेकिन तांत्रिक ने उसे बंधक बनाकर पीटा। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सविता रानी ने बताया कि आरोपी तांत्रिक अशोक भगत और अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।