{"_id":"5b9bf120867a557fe3048198","slug":"121536946464-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात से नाराज होकर प्रॉपर्टी डीलर पिता-पुत्र ने नौकर को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात से नाराज होकर प्रॉपर्टी डीलर पिता-पुत्र ने नौकर को मारी गोली, हालत गंभीर
Updated Sat, 15 Sep 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
gun
दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में पड़ोसी के प्लॉट में रखीं ईंट उठाकर अपने यहां रखने से मना करने पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने नौकर को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे पहले बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। पल्ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपावली एन्क्लेव, नवीन नगर निवासी राजेंद्र (52) दुर्गा बिल्डर क्षेत्र स्थित प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र के पास काम करता था। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र के प्लॉट के साथ ही एक और प्लॉट है, जिसमें ईंटें रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुरेंद्र के बेटे गौरव ने राजेंद्र को वहां से ईंटें उठाकर अपने प्लॉट में रखने के लिए कही थी।
सुरेंद्र ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह किसी और के प्लॉट से ईंट उठाकर नहीं रखेगा। इस पर गौरव ने राजेंद्र को गाली दे दी, जिस पर दोनों में बहस होने लगी। इससे नाराज हो सुरेंद्र ने अपने बेटे गौरव को गोली मारने के लिए उकसाया। इस पर गौरव ने पिस्तौल निकालकर राजेंद्र पर गोली चला दी, जोकि उसके सिर व घुटने में लगी है।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्हें देखकर सुरेंद्र और गौरव वहां से फरार हो गए। नवीन नगर चौकी प्रभारी एसआई बदन सिंह ने बताया कि राजेंद्र के बेटे प्रदीप की शिकायत पर दोनों पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं और दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर ही है कि घटना में प्रयुक्त पिस्तौल लाइसेंसी है या अवैध।