फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हीरो बनने के लिए स्कूटी पर चल दिए किशोर

हीरो बनने के लिए स्कूटी पर चल दिए किशोर

Tue, 06 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हीरो बनने के लिए स्कूटी पर चल दिए किशोर

विज्ञापन
मुंबई में हीरो बनने स्कूटी से दो किशोर निकले, पुलिस ने ढूंढ़ा

फरीदाबाद। हीरो बनने की चाह में सेक्टर-सात थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले दो किशोर घर से रुपये लेकर स्कूटी पर ही यहां मुंबई के लिए चल दिए। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस की मिसिंग सेल ने तकनीक की मदद से दोनों को कोटपुतली, राजस्थान से ढूंढ़ निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों किशोर नौवीं कक्षा के छात्र हैं और एक साथ ट्यूशन पढ़ते हैं।
सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले 14 वर्षीय दो किशोर हीरो बनने की चाह में सोमवार को घर से निकल लिए। मिसिंग सेल प्रभारी एसआई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों किशोर नौवीं कक्षा के छात्र हैं और एक साथ ट्यूशन पढ़ते हैं। इस दौरान दोनों ने हीरो बनने के लिए मुंबई जाने के लिए घर से भागने की योजना बनाई। सोमवार को योजनानुसार इनमें से एक किशोर ने घर से 58 हजार रुपये निकाले और फिर पिता की स्कूटी लेकर मुंबई के लिए चल दिए। पहले दोनों यहां से गुरुग्राम पहुंचे और मुंबइया स्टाइल के कपड़े खरीदे और उन्हें एक पिट्ठू बैग में डालकर वहां से स्कूटी पर ही मुंबई के लिए चल दिए।
विज्ञापन

दोनों को मुंबई का रास्ता नहीं पता था। मगर एक किशोर घर से मोबाइल फोन लेकर आया था और गूगल मैप के सहारे रास्ता देखते हुए दोनों राजस्थान के कोटपुतली तक पहुंच गए। पुलिस ने तकनीक की मदद से दोनों की तलाश की और उन्हें कोटपुतली से ढूंढ निकाला। पुलिस रात को ही दोनों को लेकर फरीदाबाद पहुंची और उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सेक्टर-सात क्षेत्र से दो किशोरों के लापता होने की सूचना मिली थी। हमारी टीम उनकी तलाश में जुट गई और तकनीक की मदद से उन्हें कोटपुतली, राजस्थान से ढूंढ निकाला गया। दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
- एसआई नरेंद्र शर्मा, मिसिंग सेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed