{"_id":"5b2680574f1c1bb26e8b87a7","slug":"11529249879-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगने आई थी काम और चुरा कर ले गई सोने के कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांगने आई थी काम और चुरा कर ले गई सोने के कुंडल
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगने आई थी काम और चुरा कर ले गई सोने के कुंडल
फरीदाबाद। काम मांगने के बहाने घर में आई एक महिला ने मकान मालकिन को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद वह महिला उनके कानों से सोने के कुंडल लेकर फरार हो गईं। थाना सेंट्रल पुलिस ने मकान मालकिन सुधा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-16 निवासी सुधा सिंह 14 जून को अपने घर में मौजूद थीं तभी वहां एक महिला घरेलू नौकरानी का काम मांगने के लिए आई। सुधा सिंह ने उसे अंदर बुला लिया। थोड़ी देर बाद उस महिला ने चाय बनाई। आरोप है कि उस महिला ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिसे पीकर सुधा सिंह बेहोश हो गईं। उनके बेहोश होते ही कथित नौकरानी अलमारी में रखे उनके कानों के कुंडल लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद होश में आने के बाद उन्हें घटना का पता चला। सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी महिपाल ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की एक-दो घटना हो चुकी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अंजाम लोगों को घर में प्रवेश न करने दें।