फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तूने किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा

तूने किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा

Tue, 07 Nov 2017 07:38 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
तूने किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा

विज्ञापन
‘तूने किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा’

फरीदाबाद। ऑफिस से छुट्टी कर घर जा रही एक युवती को कार में आए युवक ने रिक्शे से कार में खींचने का प्रयास किया। युवक ने कहा कि तूने किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा। युवती के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। थाना सेंट्रल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक युवती यहां सेक्टर-16 स्थित ऑफिस में काम करती है। गत 4 नवंबर को ऑफिस से छुट्टी होने के बाद युवती रिक्शे से घर जा रही थी। आरोप है कि जब वह सेक्टर-16 में मेट्रो अस्पताल के पास पहुंची तो पीछे से एक कार रिक्शे के आगे आकर रुकी, जिस वजह से रिक्शे वाला रुक गया। कार में से राजेश नामक युवक उतरा और रिक्शा चालक के साथ गाली गलौच करने लगा। इस दौरान उस युवक ने युवती को रिक्शे से खींचकर जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। इस पर युवती चिल्लाने लगी तो युवक ने उससे कहा कि तूने किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा। इस पर युवती ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। युवती को चिल्लाता देख, आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। उस समय भी पुलिस में शिकायत की गई थी, मगर उसने माफी मांग ली और दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। इसलिए कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed