फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2019 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार
वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस टीम पर फायरिंग करने सहित कई मामलों में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर नोएडा, उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी 15 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार, सचिन ने फ्रेक्चर गैंग के साथ भी मिलकर एक-दो वारदात की हैं। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने भाटी गैंग के बदमाश तेजिंद्र उर्फ बिट्टू सहित तीन अन्य आरोपियों को 9 मार्च 2019 में गिरफ्तार किया था। उस समय सचिन उर्फ मूसा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम सचिन की तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई सुमेर सिंह ने सूचना के आधार पर तिगांव निवासी सचिन को देसी कट्टे सहित धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि सचिन ने पलवल और नोएडा, उत्तर प्रदेश में हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। इसके अलावा सचिन के खिलाफ सूरजकुंड थाने में मारपीट व छीनाझपटी, तिगांव में मारपीट और छायंसा में हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed