फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सोहना रोड पर फिर एटीएम तोड़ने की कोशिश

सोहना रोड पर फिर एटीएम तोड़ने की कोशिश

Tue, 25 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोहना रोड पर फिर एटीएम तोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
सोहना रोड पर फिर एटीएम तोड़ने की कोशिश
- बूथ में लगे कैमरे में कैद हुई वारदात, रात 12 बजे की घटना
- तीन माह में पांचवीं वारदात, पुलिस ने एटीएम बूथों पर बढ़ाई गश्त

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोहना रोड पर चोरों ने एक बार फिर एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया, मगर कामयाब नहीं हो सके। सुबह गार्ड के आने पर वारदात का पता चला। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। फुटेज में रात करीब 12 बजे चोरों ने मशीन को तोड़ने का प्रयास किया था। तीन माह में एटीएम तोड़ने की यह पांचवीं वारदात है।
सोहना रोड पर एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे गार्ड एटीएम बूथ बंद कर शटर गिराकर घर चला जाता है। सोमवार सुबह जब वह बूथ पर आया तो देखा कि किसी ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि, बदमाश एटीएम को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके थे। गार्ड ने अपने सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। एटीएम तोड़ने के प्रयास की सूचना मिलते ही संजय कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसमें रात करीब 12 बजे एक युवक एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। कुछ देर बाद जब वह सफल नहीं हुआ तो वहां से चला गया। पुलिस ने एक्सिस बैंक के एटीएम की सुरक्षा देख रहे आनंद प्रकाश एंड एसोसिएट्स की शिकायत पर एटीएम को तोड़ने व चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी एसआई बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे
विज्ञापन


आसपास के इलाके में ही सक्रिय हैं बदमाश
पिछले तीन माह में सोहना रोड, राजीव कॉलोनी, समयपुर रोड, सुभाष कॉलोनी में एटीएम तोड़ने और गैस कटर से काटने की यह पांचवीं वारदात है। बदमाश इन्हीं इलाकों में सक्रिय हैं। अवैध कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रात को बदमाशों के लिए यह इलाका काफी मुफीद रहता है। आसपास की अवैध कॉलोनियों में आपराधिक तत्वों की कमी नहीं है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि इन वारदात में किसी लोकल का ही हाथ होने की संभावना है। हालांकि, गैस कटर से एटीएम काटकर 16 लाख रुपये उड़ाने के मामले को पुलिस सुलझा चुकी है और उसमें पकड़ा गया गिरोह नूंह क्षेत्र का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब हुई वारदात
23 जुलाई 2018 : सोहना रोड पर इंडस इंड बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने 16 लाख रुपये चुराए।
28 जुलाई 2018 : समयपुर रोड पर कैनरा बैंक का एटीएम उखाड़कर ले जाने का प्रयास। एटीएम टेंपो में लादने के दौरान पुलिस के पहुंचने पर बदमाश पीसीआर में टक्कर मारकर फरार हुए।
21 अगस्त 2018 : सुभाष कॉलोनी में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास।
19 सितंबर 2018 : राजीव कॉलोनी में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास।
24 सितंबर 2018 : सोहना रोड पर एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed