फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पीठ में लगी गोली, दिल को चीरते हुए निकल गई

पीठ में लगी गोली, दिल को चीरते हुए निकल गई

Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीठ में लगी गोली, दिल को चीरते हुए निकल गई
पीठ में लगी गोली, दिल को चीरते हुए निकल गई
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर बृहस्पतिवार रात गुरुग्राम पुलिस के छापे की कार्रवाई के दौरान मारे गए घाना के नागरिक माइकल के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि गोली पीठ में से लगकर दिल को चीरते हुए बाहर निकली, जिससे उसकी मौत हुई।
बृहस्पतिवार रात ड्रग्स तस्करों के फरीदाबाद पहुंचने की सूचना पर गुरुग्राम सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र कुमार और फरीदाबाद सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच की टीम जब एक टैक्सी में सवार दो विदेशी नागरिकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से घाना निवासी माइकल भाग निकला। पहाड़ की तरफ दौड़ने के दौरान उसकी चप्पल भी उतर गई, जिसके चलते उसके पैर में पत्थर चुभने लग गए थे। इस दौरान पुलिस को नजदीक आते देख माइकल ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे काबू कर जब उसके हाथ से पिस्तौल छीनने का प्रयास किया और उसका हाथ पीछे की तरफ मोड़ दिया तो अचानक गोली चल गई, जोकि उसकी पीठ में लगकर दिल को चीरती हुई निकल गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।
विज्ञापन


नहीं लेने आया कोई शव
माइकल के पोस्टमार्टम के दौरान उसके चार-पांच जानकार बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में मौजूद थे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने उनसे शव लेने को लेकर बातचीत की तो वे वहां से निकल गए। थाना सूरजकुंड प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि फिलहाल माइकल का शव लेने के लिए कोई नहीं आया है और न ही किसी ने दावा किया है। अभी शव यहीं शवगृह में रखा गया है। उच्च अधिकारियों व संबंधित दूतावास के अधिकारियों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल की महिला मित्र हुई गायब
माइकल की मौत के बाद उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही उसकी गर्ल फ्रेंड को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि देर शाम पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। माना जा रहा है कि वह यहां से कहीं और चली गई है। वहीं इस घटना के बाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रह रहे अफ्रीकी देशों के कई नागरिक यहां से अचानक कहीं चले गए हैं।


बैलेस्टिक टीम ने किया सीन री-क्रियेट
मधुबन से शनिवार को आई बैलेस्टिक टीम ने सूरजकुंड रोड पर सीन री-क्रियेट किया। इस दौरान गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान और घटना के वक्त मौजूद सभी पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। पुलिस ने बैलेस्टिक टीम को बताया कि टैक्सी रुकते ही उसमें सवार माइकल उतरकर भाग निकला था। पहाड़ में उसे काबू कर उससे पिस्तौल छीनने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान उस की पिस्तौल से उसकी पीठ में गोली लग गई थी। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed