फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पुलिस की मौजूदगी में ब्रह्मजीत का अंतिम संस्कार

पुलिस की मौजूदगी में ब्रह्मजीत का अंतिम संस्कार

Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में ब्रह्मजीत का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में ब्रह्मजीत का अंतिम संस्कार
फरीदाबाद। बहुचर्चित बुढ़ैना हत्याकांड के आरोपी ब्रह्मजीत का अंतिम संस्कार रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव के पास स्थित श्मशान में किया गया। ब्रह्मजीत के अंतिम संस्कार में गांव और परिवार वाले इकट्ठा थे, सभी में दुख और रोष व्याप्त था।

बुढ़ैना गांव निवासी ब्रह्मजीत शो प्रॉपटी दिखाने के बहाने 27 फरवरी बुलाकर उसके ही साथी राजीव भाटी ने अपनी महिला मित्र स्वाती सेठी के साथ हत्या कर दी थी। राजीव भाटी ब्रह्मजीत को होडल मर्रोली रोड स्थित ईंट भट्ठे पर ले गया। वहां स्वाती ने ब्रहमजीत को बातों में उलझाया और राजीव ने पीछे से उसके सिर और गर्दन में तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी। दोनों उसके शव को उठा कर मुंडकटी इलाके में स्थित अपने फार्म हाउस में ले गए थे, यहां पहले से ही तैयार एक गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी राजीव भाटी की निशानदेही पर ब्रहमजीत का शव उसके फार्म हाउस से बरामद किया था। रविवार को मेवात के मेडिकल नल्लड़ कॉलेज में ब्रह्मजीत के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका शव बुढ़ैना गांव लाया गया। परिजनों ने भारी पुलिस बल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed