{"_id":"5c530c87bdec2211b705f2ac","slug":"101548946567-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर धूप सेंक रही महिला से जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर धूप सेंक रही महिला से जेवर ठगे
विज्ञापन

फरीदाबाद। घर के बाहर धूप में बैठी बुजुर्ग महिला से स्कूटी सवार ठग सोने के जेवर उतरवा कर ले गया। इस दौरान महिला के बेटे का फोन आया था, मगर ठग ने फोन सुनने के बहाने उसे स्विच ऑफ कर दिया। जब तक महिला का बेटा घर पहुंचा, युवक जेवर लेकर रफूचक्कर हो चुका था। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-15ए निवासी रामगोपाल मित्तल की सेक्टर-15 डेयरी है। दुकान पर रामगोपाल और उनका बेटा मोनू दोनों बैठते हैं। बुधवार को दोनों पिता-पुत्र दुकान पर मौजूद थे। घर में रामगोपाल की 50 वर्षीय पत्नी शशि बाला मौजूद थीं। दोपहर करीब दो बजे वह घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहीं थी। इसी दौरान वहां स्कूटी सवार एक युवक आया। हेलमेट लगाए युवक ने महिला से कहा कि उसे उनके बेटे मोनू ने भेजा है। युवक ने कहा कि मोनू उनके लिए नई चेन व अंगूठी बनवाना चाहता है और उसके नाप के लिए अपनी सोने की चेन व अंगूठी दे दो। महिला अभी उस युवक से बात कर ही रही थी कि महिला के मोबाइल फोन पर उनके बेटे मोनू का फोन आया। महिला ने अपने बेटे को सारी बात बताई तो उसने किसी को भी भेजने की बात से इंकार किया।
मोनू ने अपनी मां से युवक से फोन पर बात कराने के लिए कहा। महिला से फोन लेकर स्कूटी सवार युवक ने फोन पर बात करते हुए उसे काट दिया और स्विच आफ कर दिया। बंद फोन पर ही युवक ने मोनू से कहा कि अभी लेकर आ रहा हूं। मोनू ने दोबारा फोन किया, तो वह स्विच ऑफ था। इस पर मोनू अपनी दुकान से घर आया, मगर तब तक ठग महिला से सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार हो चुका था। मोनू ने उसकी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी गई है।