फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लोगों ने पकड़ा चोर, थाने से हुआ फरार

लोगों ने पकड़ा चोर, थाने से हुआ फरार

Thu, 25 Oct 2018 09:12 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने पकड़ा चोर, थाने से हुआ फरार
लोगों ने पकड़ा चोर, थाने से हुआ फरार
विज्ञापन


फरीदाबाद। नहर पार भारत कॉलोनी में एक घर में घुसकर चोरों ने वारदात की और फरार हो गए। मकान मालिक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक चोर को पकड़ लिया और खेड़ीपुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में वह चोर थाने से ही भाग गया। पुलिस को सौंपने से पहले पीड़ित से उस व्यक्ति का वीडियो बनाया था, जिसे उसने बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
भारत कॉलोनी निवासी अशोक मंडल ने बताया कि चार दिन पहले चार-पांच बदमाश रात को उनके रिश्तेदार भारत कॉलोनी निवासी आमोद मंडल के घर में घुस गए थे। इस दौरान आवाज होने पर उनकी चाची सरिता देवी की आंख खुल गई। बदमाश ने उन्हें चाकू दिखाया और वहां से भाग गए। आमोद मंडल ने इस बारे में अशोक मंडल हो फोन पर जानकारी दी। आमोद के घर आने के दौरान रास्ते में उन्हें चार-पांच लोग दिखे थे। उन्हें शक भी हुआ, मगर पहले वे आमोद के घर गए। सरिता देवी ने उन्हें बदमाशों का हुलिया बताया तो अशोक मंडल, आमोद व अन्य लोग बदमाशों की तलाश में निकल पड़े। अशोक का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में भी फोन किया, मगर फोन नहीं लगा। इस दौरान उन्होंने भारत कॉलोनी से ही एक बदमाश को पकड़ लिया। वह सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में था। उन्होंने उसे खेड़ी पुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

अशोक मंडल ने बताया कि उन्होंने बदमाश को पुलिस के हवाले करने से पहले उसका वीडियो बनाया था। उसमें वह 20 हजार रुपये, जेवर और तीन मोबाइल फोन चुराने की बात मान रहा है। उसके पास से चाकू भी मिला था। मगर घटना के अगले दिन जब वह पुलिस थाने गए तो पता चला कि आरोपी थाने से भाग गया है। खेड़ी पुल थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित जिस बदमाश को पुलिस को सौंपने की बात कह रहे हैं, उसके बारे में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed