{"_id":"59e63b044f1c1b0d698b63fa","slug":"101508260612-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब कटने का झांसा दे समधी बन ठगे 55 सौ रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब कटने का झांसा दे समधी बन ठगे 55 सौ रुपये
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेब कटने का झांसा दे समधी बन ठगे 55 सौ रुपये
फरीदाबाद। जेब कटने का झांसा देकर एक ठग ने सेक्टर-30 निवासी एसके बतरा को उनका समधी बनकर फोन किया और ई-वॉलेट में 55 सौ रुपये डलवा लिए। दोबारा फोन करने पर शक होने पर एसके बतरा ने अपने समधी को फोन कर बात की तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार एसके बतरा के पास 7 अक्तूबर को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका समधी बताते हुए कहा कि उसकी बहू अस्पताल में भर्ती है और वह उसके पास आए हुए थे। यहां उसकी जेब कट गई और अब यहां उन्हें पैसों की जरूरत है। एसके बतरा ने ठग की बातों पर विश्वास कर लिया और ई-वॉलेट के जरिये दो बारे में उसके खाते में 55 सौ रुपये भेज दिए। ठग इसके बाद भी रुपयों की मांग करता रहा तब बतरा को शक हुआ। उन्होंने अपने समधी को फोन कर जानकारी ली तो उन्होंने पैसे मंगाने से इन्कार किया। इस पर एसके बतरा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।