फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees' protest continues over the XEN issue.

Faridabad News: एक्सईएन प्रकरण में निगम कर्मचारियों का धरना जारी

Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees' protest continues over the XEN issue.
गिरफ्तारी और जमानत के आधार की जानकारी लेने के लिए डीसीपी कार्यालय जाएंगे कर्मचारी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) डालचंद शर्मा के साथ कथित अभद्रता के मामले में निगम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय परिसर में धरना देकर मामले में कार्रवाई की मांग दोहराई। कर्मचारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को वे डीसीपी कार्यालय जाकर पुलिस से पूरे मामले की जानकारी लेंगे कि आरोपियों की गिरफ्तारी किस आधार पर की गई और उन्हें इतनी जल्दी जमानत कैसे मिल गई।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी टूल डाउन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह पूरे कर्मचारी वर्ग के सम्मान से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन



कर्मचारी बोले-जमानत किस आधार पर दी गई

नगर निगम कर्मचारियों ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई लेकिन इसके बाद आरोपियों को जल्द जमानत मिल गई। अब वे पुलिस अधिकारियों से मिलकर जानना चाहते हैं कि जमानत किस आधार पर दी गई और पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई क्या रही। कर्मचारियों का कहना है कि वे कानून के तहत कार्रवाई चाहते हैं और इसी उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बातचीत की पहल पर विचार करेंगे कर्मचारी
कर्मचारी नेता बलवीर बाल गुलेरिया ने कहा कि यदि संबंधित पक्ष अपनी तरफ से बातचीत की पहल करता है तो उस पर विचार किया जाएगा। बातचीत के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि फिलहाल हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह तिरखा कॉलोनी में सीवर लाइन के कार्य को लेकर विवाद के बाद एक्सईएन डालचंद शर्मा ने वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव और अन्य लोगों पर कार्यालय में कथित अभद्रता, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कामकाज प्रभावित, लोगों की परेशानी जारी

धरने और हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय में आने वाले लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों में अपने काम के लिए पहुंचे लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मामले में उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed