फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work will be started as soon as the approval is given

हार्डवेयर प्याली रोड के टेंडर खुले, मंजूरी मिलते ही शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य

Tue, 06 Apr 2021 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Construction work will be started as soon as the approval is given
फरीदाबाद। सालों से खस्ताहाल हार्डवेयर-प्याली सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर खोल दिए हैं। साथ ही सरकार के पास रेट स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

हार्डवेयर-प्याली रोड कई सालों से खस्ताहाल है। यह सड़क डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एनएच-दो, एनएच-एक, मुजेसर, एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र, प्रेस कॉलोनी, सारन गांव, गाजीपुर, सुंदर कॉलोनी, नंगला एंक्लेव, पर्वतीय कॉलोनी को आपस में जोड़ती है। रोड पर गड्ढों की वजह से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसमें एक युवक की जान तक चली गई थी। नगर निगम ने एक महीने पहले सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किए थे। यह 12 मार्च को खुलने थे, एक ही आवेदन आने के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक कम से कम दो कंपनियों को टेंडर अवश्य भरने चाहिए। इसके बाद निगम टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू की। इसमें कई एजेंसी शामिल हुई। करीब एक सप्ताह पहले दोबारा टेंडर खोले गए। इसमें चंडीगढ़ की एक एजेंसी को ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्डवेयर-प्याली रोड के टेंडर खुल गए हैं। सरकार के पास रेट स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - रामजी लाल, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed