{"_id":"6496e2fb0774040f6f05d964","slug":"construction-of-amusement-park-will-start-soon-in-sector-33-faridabad-news-c-24-1-noi1094-8198-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-33 में जल्द ही शुरू होगा मनोरंजन पार्क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-33 में जल्द ही शुरू होगा मनोरंजन पार्क का निर्माण
विज्ञापन
अवैध कब्जे से मुक्त कराई जमीन को एचएसवीपी ने अपने कब्जे में लिया, प्रोजेक्ट की पुरानी फाइलें निकालीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-33 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की पांच एकड़ जमीन पर मनोरंजन पार्क का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को अदालत का आदेश प्राधिकरण के पक्ष में आने के बाद इस जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया गया था। इसके बाद जमीन को प्राधिकरण ने अपने कब्जे में ले लिया। यह जमीन मनोरंजन पार्क के लिए ही प्रस्तावित थी। कब्जा मिलने के बाद अब प्रोजेक्ट की पुरानी फाइलें निकाल ली गई हैं जल्द ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा।
प्राधिकरण की सेक्टर-33 में मनोरंजन पार्क के लिए जमीन प्रस्तावित थी। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। जब प्राधिकरण ने कब्जा हटाने को कहा तो अवैध कब्जा करने वाले अदालत चले गए। इस बीच अवैध कब्जा करने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। यहां पर लोगों ने टिन शेड, झुग्गी, लेबर रूम आदि बना लिए। अब अदालत से कुछ दिन पहले प्राधिकरण के पक्ष में फैसला आ गया। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम थाना सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां पर करीब 500 लेबर रूम, टिन शेड आदि ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ ज्ञानचंद्र ने बताया कि अवैध कब्जों को पूरी तरह हटा कर जमीन को प्राधिकरण ने अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही यहां जो प्रोजेक्ट प्रस्तावित था उसी के लिए काम शुरू हो जाएगा। यहां पर मनोरंजन पार्क में वाटर पार्क, स्लाइटिंग, वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य गतिविधियों की व्यवस्था की जाएगी।