फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress protests against auction of WS flats

Faridabad News: डब्ल्यूएस फ्लैटों की नीलामी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against auction of WS flats
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ऑफिस का किया घेराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के फ्लैटों की ई-नीलामी किए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव व अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी कार्यालय का घेराव किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अनिल धानक ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गरीब विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि जो फ्लैट गरीब वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे, उन्हें अब सरकार ई-नीलामी के जरिए ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में है। इससे जरूरतमंद लोग अपने घर के सपने से दूर हो जाएंगे। धानक ने स्पष्ट किया कि ई-ऑक्शन की प्रक्रिया अपना कर सरकार गरीबों के साथ सरासर अन्याय कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ई-ऑक्शन की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed