फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Confirmed seats are not available in the festive season see how much waiting is there in which train

टिकट की है तगड़ी मारामारी: त्योहारी सीजन में नहीं मिल रही कंफर्म सीट, देखें किस ट्रेन में कितनी वेटिंग

Thu, 26 Oct 2023 08:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

दिल्ली आनंद विहार से सोनपुर जंक्शन, बिहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में जनरल वेटिंग व आरएसी चल रही है। नई दिल्ली से पाटलीपुत्र जानने वाली राजधानी में वेटलिस्ट 128 चल रही है।

विज्ञापन
Confirmed seats are not available in the festive season see how much waiting is there in which train
ट्रेनों में टिकट की मारमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के चलते लोगों को ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पर्व को लेकर फरीदाबाद के अधिकर लोग अपने गांवों की तरफ जाते हैं। फरीदाबाद में 15 से 20 लाख प्रवासी लोग रहते हैं, इनमें से अधिकतर छठ पूजा को लेकर अपने गांवों के लिए रवाना होते हैं। फरीदाबाद में स्टॉपेज न होने के चलते लोगों को दिल्ली से ट्रेन लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

छठ पर्व प्रवासियों का बहुत बड़ा पर्व है, जिसे लेकर अभी से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं और लोग अपना रिजर्वेशन बुक कराने लगे हैं। जैसे-जैसे दिवाली पर्व नजदीक आएगा ट्रेनों में और ज्यादा मारामारी मच जाएगी। हालांकि हर वर्ष रेलवे द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए अपने घर लौटने के लिए एक्सट्रा ट्रेनें चलाई जाती है। इस बार भी रेलवे कुछ नई ट्रेने चलाने जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सुगम तरीके से अपने गांव जा सकें। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर कुछ ट्रेनों दूरंतो एक्सप्रेस, वंदे मातरम एवं शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज फरीदाबाद बनाने के लिए पत्र लिखा है। स्टॉपेज फरीदाबाद बनने से शहर के लोगों को नई दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा और बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में आ रही है 50 से लेकर 100 तक वेटिंग
फरीदाबाद से बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश को जाने वाली ट्रेनों में से अधिकर का स्टॉपेज नई दिल्ली से है। जिसके लिए फरीदाबाद के लोगों को नई दिल्ली से अपने गंतव्य स्थल के लिए ट्रेन लेनी पड़ती है। दिल्ली जाने के लिए शहर के लोग ट्रेनों की बजाय मैट्रो ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि सुगमता के साथ उपलब्धता होती है। दिल्ली आनंद विहार से सोनपुर जंक्शन, बिहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में जनरल वेटिंग व आरएसी चल रही है। नई दिल्ली से पाटलीपुत्र जानने वाली राजधानी में वेटलिस्ट 128 चल रही है, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में जनरल वेटिंग, सीमांचल एक्सप्रेस में भी 72 पूल कोटा वेटलिस्ट, श्रमजीवी एक्सप्रेस में 41 वेटिंग, दूरंतो एक्सप्रेस में 25, दिल्ली से पटना जाने वाली तेजस राज में जनरल वेटिंग 24 चल रही है, कलकत्ता राजधानी में भी पूल कोटा वेटलिस्ट, नई दिल्ली से सोनपुर जाने वाली डीबीआरजी राजधानी में भी जनरल वेटिंग, बिहार सम्पर्क क्रांति में 81 वेटिंग चल रही है। 

विज्ञापन

इसके अलावा आनंद विहार से पटना जाने वाला गरीब रथ में भी जनरल वेटिंग 76 चल रही है। नई दिल्ली से सोनपुर जाने वाली वैशाली, पटना जाने वाली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 116, विक्रमशिला एक्सप्रेस भी में वेटिंग चल रही है। पुरबिया एक्सप्रेस हो या मगध एक्सप्रेस किसी भी ट्रेन में इस समय सीट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में शहर के प्रवासियों को अपने गांव जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

छठ पर्व हमारे समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। बिहार स्थित अपने जिले आरा के लिए गरीब रथ में 75 वेटिंग, श्रमजीवी, शिवांचल, सम्पूर्ण क्रांति, मगध एक्स्प्रेस सहित पूर्वाेत्तर एक्सप्रेस सभी में 100 से लेकर 50 तक वेटिंग चल रही है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगी, ट्रेनों में और ज्यादा मारा-मारी हो जाएगी। - राजीव मिश्रा, एसजीएम नगर

दिवाली के मौके पर अक्सर अपने गांव पैतृक जिला यूपी स्थित गौंडा जाते हैं और हर बार की तरह इस बार भी ट्रेनो में रिजर्वेशन की समस्या आ रही है। अभी दिवाली में काफी समय है, बावजूद इसके ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही हैं। - सतीश कुमार, सीएनजी मैकेनिक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed