{"_id":"6a78cfba8db90a24340909b7","slug":"conditions-worsen-again-on-kumaon-mandir-road-following-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77048-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद कुमाऊं मंदिर रोड पर फिर बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद कुमाऊं मंदिर रोड पर फिर बिगड़े हालात
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो के साथ बारिश का पानी जमा, लोगों की आवाजाही पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारिश के बाद वार्ड-6 की कुमाऊं मंदिर रोड पर पहले से चली आ रही सीवर की समस्या और बढ़ गई है। सड़क पर सीवर का गंदा पानी और बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सड़क से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। आसपास रहने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बारिश के बाद सड़क पर पानी का स्तर बढ़ गया। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी भी इसमें मिल गया। कई जगह पानी काफी दूर तक जमा है। सड़क पर पानी और गंदगी के कारण लोगों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी आसपास फैलने से राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति हर बार ज्यादा खराब हो जाती है। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी होती है। गंदे पानी के कारण सड़क के आसपास बदबू फैलने लगी है।
स्थानीय निवासी श्यामवीर ने बताया कि बारिश के दिनों में इस सड़क से गुजरने से लोग बचने की कोशिश करते हैं। उनका कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने के समय अभिभावकों को भी चिंता रहती है। सड़क की स्थिति को देखते हुए कई बार बच्चों के साथ परिजन खुद जाने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
वहीं निवासी केतन ने बताया कि आसपास के लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई है, लेकिन स्थायी राहत नहीं मिल पाई। उनका कहना है कि बारिश हो या न हो इस रोड का यहीं हाल रहता है। पहले जहां सीवर का पानी जमा रहता था, अब बारिश का भी जमा होने से हमारी परेशानी और बढ़ गई है।