{"_id":"6990c63aa65d56df940e4ed9","slug":"computer-training-center-becomes-an-example-of-empowerment-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109943-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बना सशक्तिकरण की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बना सशक्तिकरण की मिसाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पूर्व डीजीपी ने किया निरीक्षण, 130 बालिकाएं ले रहीं प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत वर्ष 2024 से फिरोजपुर झिरका में बालिकाओं के लिए नि:शुल्क मां शांति कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शहर फिरोजपुर झिरका में संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से अब तक सैकड़ों बच्चियां डिजिटल शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। वर्ष 2026 में 130 बालिकाएं यहां नियमित रूप से कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
शनिवार को हरियाणा के पूर्व डीजीपी शील मधुर आईपीएस ने केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं से बातचीत की और उनके कार्य को देखा। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पूर्व डीजीपी ने कहा कि यह केंद्र लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक शानदार पहल है। कम उम्र में बालिकाओं का कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं। केंद्र में बालिकाओं को बेसिक कंप्यूटर कोर्स के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने बताया कि यह केंद्र उनके सपनों को नई उड़ान दे रहा है और उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिल रहा है। इस अवसर पर कंप्यूटर एक्सपर्ट सज्जन कुमार, एन प्रशाद, एडवाइजर मौहम्मद इशाक खान रिटायर्ड एसपी, जफरुद्दीन मैनेजर, टीचर जब्बार खान, साजिद हुसैन, अनीस अहमद सहित सैंकड़ों बच्चियां उपस्थित रहीं।