फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Committee formed to investigate childbirth case at Dhauj PHC gate.

Faridabad News: धौज पीएचसी के गेट पर प्रसव मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

Sat, 05 Sep 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate childbirth case at Dhauj PHC gate.
डिप्टी सिविल सर्जन के नेतृत्व में होगी जांच
विज्ञापन

पीएचसी का गेट बंद होने और स्टाफ की गैरमौजूदगी की होगी पड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव धौज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के बाहर गर्भवती महिला की डिलीवरी होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना के नेतृत्व में गठित कमेटी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि महिला को स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव कराने की स्थिति क्यों बनी और इसके लिए जिम्मेदार कौन था।

जांच में खास तौर पर पीएचसी का मुख्य गेट बंद होने, घटना के समय डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी व महिला को समय पर उपचार नहीं मिलने के कारणों की पड़ताल की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग यह भी जांच करेगा कि निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी मौजूद थे या नहीं। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने धौज पीएचसी के एएसएमओ डॉ. राजेश और नर्सिंग स्टाफ नीलम को कारण बताओ नोटिस जारी कर घटना के संबंध में पूरी जानकारी मांगी थी। नोटिस में पूछा गया था कि पीएचसी का मुख्य गेट बंद क्यों था, घटना के समय डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौके पर क्यों मौजूद नहीं था और महिला को स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव कराने की नौबत कैसे आई।
विज्ञापन


बता दें गांव धौज निवासी मोसिम खान 30 अगस्त को अपनी गर्भवती पत्नी नूरजहां खान को प्रसव के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे थे। मोसिम के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। आसपास डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं मिलने पर उन्होंने मदद की कोशिश की। इसी दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उसने गेट के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों के अनुसार, बाद में चपरासी के माध्यम से गेट खुलवाया गया और जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया गया। उनका आरोप है कि इसके करीब एक घंटे बाद नर्सिंग स्टाफ पहुंचा और दोनों की जांच व देखभाल शुरू की गई। घटना का वीडियो करीब दो दिन तक सोशल मीडिया पर वायरल रहा। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही मामले में लापरवाही और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed