{"_id":"6aec5e9a655578086a0f94b3","slug":"cmo-threatened-by-someone-posing-as-a-vigilance-officer-in-faridabad-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: विजिलेंस अधिकारी बन सीएमओ को धमकी, बोला- नौकरी से हटवा दूंगा; आरोपी राजपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: विजिलेंस अधिकारी बन सीएमओ को धमकी, बोला- नौकरी से हटवा दूंगा; आरोपी राजपाल गिरफ्तार
Thu, 05 Nov 2026 04:17 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक व्यक्ति ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताया। उसने अस्पताल के सीएमओ जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने की धमकी दी। आरोपी व्यक्ति ने अस्पताल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी रौब झाड़ा। उसने उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर सीएमओ जयंत आहूजा को उस पर शक हुआ। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस उसे एनआईटी नंबर-3 चौकी ले गई। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान राजपाल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन