{"_id":"5d79357c8ebc3e016a181105","slug":"cleanliness-programme-faridabad-news-noi4606962191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान की शुरूआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान की शुरूआत की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने बुधवार से प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान की शुरूआत की। यह अभियान 27 अक्तूबर तक चलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम की शुरूआत की है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में नागरिकों को जोड़ा जाएगा और बड़े पैमाने पर जनभागीदारी के साथ इस कार्यक्रम को 27 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में 1 अक्तूबर तक जागरूकता गतिविधियां, 2 अक्तूबर से जन आंदोलन के रूप में श्रमदान कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जाएगा और तीसरे चरण में प्लास्टिक कचरे का निपटान किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी ने पंच, सरपंच, ग्राम सचिव से आह्वान किया कि वह सभी प्लास्टिक मुक्त अभियान को कामयाब करें और अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने में भागीदारी निभाएं। इस मौके पर परियोजना अधिकारी सुजाता धन, ओमवीर तेवतिया, प्रवीण बाजवा, नरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।