{"_id":"6ad7b70b21ef3f516a05c324","slug":"clash-between-two-groups-outside-a-madrasa-three-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83318-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मदरसे के बाहर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मदरसे के बाहर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बाबा नगर में 18 अक्तूबर को मदरसे के बाहर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका बादशाह खान नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बाबा नगर निवासी खुर्शीद आलम ने शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे मदरसा दारुल उलूम के स्टाफ ने उन्हें फोन कर कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार करने की सूचना दी। इसके बाद खुर्शीद अपने जीजा शमीम अहमद उर्फ बोबी और वसीम अहमद के साथ मदरसे पहुंचे। वहां यूनुस मलिक ने खुर्शीद और वसीम को बातचीत के लिए बुलाया। आरोप है कि बातचीत के दौरान अचानक आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
खुर्शीद आलम ने आरोप लगाया कि अताउल्लाह ने उनके जीजा शमीम अहमद को थप्पड़ मारे। इमरान और नाजिम ने डंडे से उनके सिर पर हमला किया। अताउल्लाह और इमरान ने वसीम अहमद पर भी डंडों से वार किया। शोर सुनकर शमीम अहमद उर्फ बोबी भी बाहर आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो