फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Civil engineer going to fill petrol in bike dies in road accident

Faridabad News: बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे सिविल इंजीनियरिंग की सड़क हादसे में मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Civil engineer going to fill petrol in bike dies in road accident
सूरजकुंड क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में बुधवार रात एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव दुर्गा बिहार लकड़पुर निवासी चिंटू सिंह (29) के रूप में हुई। चिंटू सिंह घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए शाम को निकला था। तभी सूरजकुंड रोड़ पर अज्ञात वाहन ने वाहन को टक्कर मार दी। सूरजकुंड थाना पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।
मृतक चिंटू के चाचा रामनरेश ने बताया कि भतीजा चिंटू सिंह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बुधवार देर शाम को घर से निकला था। सूरजकुंड रोड पर रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे गंभीर हालत में सूरजकुंड डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से परिजन घायल को शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक घंटे उपचार के बाद घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने 65 हजार रुपये का बिल बनाया। बहुत कहने पर अस्पताल ने 50 हजार रुपये जमा करने के बाद शव दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है। घटना के बाद से मृतक की मां और बहन का राे-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


रामनरेश ने बताया कि वह लोग मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। 35 वर्षों से शिव दुर्गा बिहार लकड़पुर में रह रहे हैं। चिंटू दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसका जन्म और पढ़ाई फरीदाबाद में ही हुई। मृतक के पिता की 15 साल पहले मौत हो गई थी। मृतक का बड़ा भाई शक्ति सिंह बीमार रहता है। बहन एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। चिंटू ने सिविल इंजीनियरिंग कर रखी थी। एक निजी संस्थान में नौकरी करता था। वह बहन की शादी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed