{"_id":"627bf09604289a0bf2337ed0","slug":"city-residents-will-get-relief-from-the-problem-of-sewer-overflow-faridabad-news-noi6479920154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ओवरफ्लो की समस्या से शहरवासियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से शहरवासियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सीवर जाम की समस्या से परेशान शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम मिलकर शहर में 11 सीवर शोधन संयंत्र लगाएंगे। इनमें तीन माइक्रो सीवर शोधन संयंत्र शामिल होंगे। इसके टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस योजना पर करीब 80 करोड़ रुपये लागत आएगी।
शहर में सीवर ओवरफ्लो की बड़ी समस्या है। जवाहर कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, सारन, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी आदि क्षेत्र के लोग आए दिन सीवर की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के बाहर तीन बड़े सीवर शोधन संयंत्र लगे हुए हैं, लेकिन उन तीनों की पानी शुद्ध करने की क्षमता कम है। तीनों संयंत्र में रोजाना शहर का 150 एमएलडी से ज्यादा सीवर का पानी भेजा जाता है, जबकि शहर में रोजाना करीब 200 एमएलडी सीवर का पानी उत्पन्न हो रहा है। क्षमता से अधिक और पुराना संयंत्र होने के कारण पानी भी पूर्ण रूप से शुद्ध नहीं हो पाता है जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए स्मार्ट सिटी ने शहर में सीवर शोधन संयंत्र लगाने की तैयारी की है। सभी संयंत्र को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड अपने बजट से बनाएगा और फिर उसे नगर निगम को सौंप देगा।
संयंत्र के पानी का यहां होगा इस्तेमाल
सीवर शोधन संयंत्र के पानी का इस्तेमाल पार्कों के रखरखाव, कंस्ट्रक्शन साइटों व सड़कों पर छिड़काव और ग्रीन बेल्ट में छिड़काव के लिए किया जाएगा। इससे पीने वाले पानी की बचत होगी
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे संयंत्र
- नर्सरी बाग में लगाया जाएगा, जिसमें एनआईटी पांच नंबर, रेलवे रोड का पानी को साफ किया जाएगा।
- झाड़सेतली में बनने वाले संयंत्र में झाड़सेतली व राजीव कॉलोनी इलाके के पानी को साफ किया जाएगा।
- गोल्फ कोर्स में बनने वाले संयंत्र में एनआईटी तीन नंबर व ईएसआईसी कॉलेज का पानी साफ किया जाएगा।
- टाउन पार्क सेक्टर-12 में लगने वाले एसटीपी में सेक्टर 12, 13, 14, 15 का पानी साफ होगा।
- प्याली चौक के पास लगाया जाने वाले संयंत्र से जनता कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी का पानी शुद्ध होगा।
- सीही गांव में लगेगा जहां सेक्टर-8 इलाके का पानी और बराही तालाब में बैंड मार्केट, सेक्टर 19 इलाके का पानी भेजा जाएगा। इसी तरह शहर के अन्य इलाकों में संयंत्र लगाने की योजना पर काम शुरू किया गया है।
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संयंत्र लगाने की योजना है। तीन पर 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, फरीदाबाद