फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City kirtan taken out on martyrdom day

Faridabad News: शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
City kirtan taken out on martyrdom day
पंज प्यारों ने गतका खेला, तलवारबाजी के दिखाए करतब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एनआईटी पांच स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। नगर कीर्तन के आगे संगत सेवा करती हुई चल रही थी। पंज प्यारे सबसे आगे चल रहे थे।

नगर कीर्तन सुबह गुरुद्वारा गुरुतेग बहादुर से शुरू हुआ। यह नगर कीर्तन एनआईटी दो नंबर से होते हुए तीन नंबर, चार-पांच चौक से होते हुए एनआईटी पांच स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरु नानक ग्रंथ साहिब से सुसज्जित पालकी साहिब और गुरु के पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में काफी संख्या में संगत शामिल हुई। पीछे-पीछे समूह संगत सतनाम वाहे गुरु एवं गुरबाणी का जाप कर रही थी, जबकि सुखमणी साहिब की सेवादार पंज प्यारों के साथ आगे-आगे सुखमणी साहिब का सिमरण करते हुए झाडू लगा रही थी। इस दौरान पंज प्यारों ने गतका खेला। तलवार बाजी के करतब दिखाए। शबद कीर्तन में सिख समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोगों ने पहुंचकर गुरुवाणी को सुना। अरदास करते हुए गुरु तेग बहादुर सिंह की शहीदी पर शीश झुकाकर नमन किया। साद संगत को भाई सिमरनजीत सिंह हजूरी रागी, दिल्ली से आईं बीबी नवप्रीत, अंतरप्रीत कौर, हजूरी रागी सीसगंज साहिब दिल्ली से पहुंचे भाई निर्मल सिंह और अमृतसर से आए भाई किरपाल सिंह ने गुरुवाणी से निहार किया। कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed