फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children showcased their prowess in the Taekwondo belt examination.

Faridabad News: ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में बच्चों ने दिखाया दमखम

Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their prowess in the Taekwondo belt examination.
पांच खिलाड़ियों ने पीली और चार ने नीली बेल्ट प्राप्त की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित किंग सेन फाइट क्लब में शनिवार को ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इनमें जिले के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर शानदार उपलब्धि हासिल की।

परीक्षा में सफल होकर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और नई बेल्ट हासिल कर अपने प्रशिक्षण के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाया। इस परीक्षा में आरव, यथर्व, परिशि, अद्विक और विश्वम ने पीली बेल्ट प्राप्त की, जबकि भानु, वंशिका, अवंतिका और अथर्व ने नीली बेल्ट हासिल की। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, कौशल, अनुशासन और अभ्यास का मूल्यांकन किया गया। कोच आशीष ने बताया कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अभ्यास से बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed