फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   child helpline meets girl child to there mother

लॉकडाउन में फंसी 11 साल की बच्ची को किया मां के हवाले

Wed, 10 Jun 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
child helpline meets girl child to there mother
फरीदाबाद। लॉकडाउन के कारण नैनीताल से अपनी सहेली के साथ यहां आकर फंसी कोलकाता की एक बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन ने बुधवार को उसकी मां के हवाले किया। बच्ची लॉकडाउन लगने के कारण नैनीताल से अपनी सहेली के साथ फरीदाबाद आ गई थी। उसकी मां उसे लेने आने में असमर्थ थी तो चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बच्ची को आश्रम में भेज दिया गया था। बुधवार को बच्ची के मां के यहां पहुंचने पर उसे उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य रविंद्र कुमार ने बताया कि मूलरूप से कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी 11 वर्षीय राशिका के पिता की मृत्यु हो चुकी है। राशिका नैनीताल में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। 24 मार्च को अचानक लॉकडाउन की घोषणा होने पर स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों को फोन कर बच्चों को ले जाने के लिए कह दिया था, मगर ट्रेन नहीं मिल पाने के कारण राशिका की मां वहां नहीं पहुंच पाई। इस दौरान राशिका के साथ पढ़ने वाली फरीदाबाद निवासी बच्ची के पिता अपनी बेटी को लेने पहुंचे थे। राशिका की मां ने उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी को भी दिल्ली तक लेकर आ जाएं, जहां से वे अपनी बेटी को ले जाएंगी, मगर वे दिल्ली भी नहीं पहुंच पाईं। इस पर वह उसे फरीदाबाद अपने घर ले आए। इसके उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर सारी स्थिति बताई। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बीपीटीपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को बालिका आश्रम में छोड़ा। लॉकडाउन में छूट मिलने और ट्रेनें चलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया। दोनों की मदद से राशिका की मां शोमा चक्रवर्ती बुधवार को फरीदाबाद पहुंची, जहां चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष उन्हें उनकी बेटी सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed