फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating jewelery from elderly woman by engaging in things

बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला से जूलरी ठगे

Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cheating jewelery from elderly woman by engaging in things
फरीदाबाद। एनआईटी दो में एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला से जूलरी ठग लिए। आरोपियों ने महिला को बातों में उलझा लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एनआईटी दो निवासी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम घर के सामने पार्क में टहल रही थी। उसी समय एक महिला और दो युवक के साथ आई। वे कुछ देर तक महिला से इधर-उधर की बातें करते रहे और झांसे में लेकर एनआईटी-1/2 चौक के पास ले गए। यहां उन्होंने पुष्पा से कहा कि उसका सोने का कंगन देखना चाहते हैं। पुष्पा ने कंगन दे दिए। इसी तरह से उन्होंने अंगूठी व बाली भी मांग ली। आरोपियों ने कहा कि वे जूलरी चमकाने का काम करते हैं। जूलरी को साफ करके वापस कर देंगे। कुछ देर बाद उन्होंने पुष्पा को एक पोटली देते हुए कहा कि ये जूलरी हैं। कुछ ही देर में आरोपी महिला व उसके साथी चले गए। पुष्पा ने पोटली खोली तो उसमें कागज की सफेद गड्डियां और नकली जूलरी थे। अपने साथ हुई ठगी का अहसास होते ही पुष्पा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed